फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: डेढ़ माह बाद शुरू हुई सीबीसी जांच, मरीजों को मिली राहत

Mon, 24 Nov 2025 07:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
श्रीनगर उपजिला चिकित्सालय में लगी नयी सीबीसी मशाीन ---- संवाद
विज्ञापन
डेढ़ माह बाद शुरू हुई सीबीसी जांच, मरीजों को मिली राहत
विज्ञापन

श्रीनगर। उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर में खून की जांच के लिए उपयोग होने वाली सीबीसी मशीन करीब डेढ़ माह से खराब थी, जिसके कारण टीएलसी, डीएलसी, हीमोग्लोबिन और प्लेटलेट काउंट जैसी महत्वपूर्ण जांचें प्रभावित होती रहीं। इससे टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, चमोली सहित बड़ियारगढ़, कीर्तिनगर, चौरास, खंडाह और सिल्काखाल क्षेत्र से आने वाले मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।



मशीन खराब रहने के दौरान अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की सीबीसी जांचें चंदन लैब के माध्यम से निशुल्क कराईं, ताकि उनकी जांचें बाधित न हों। शुक्रवार को अस्पताल में नई सीबीसी मशीन स्थापित कर दी गई।
विज्ञापन




सीएमएस डॉ. विमल गुसाईं ने बताया कि चिकित्सा प्रबंधन समिति की मंजूरी के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर नई मशीन खरीदी गई है। यह मशीन उन्नत तकनीक पर आधारित है और कंपनी अगले तीन वर्षों तक रखरखाव की जिम्मेदारी संभालेगी।
विज्ञापन




नई मशीन के लगने से अब सभी सीबीसी जांचें फिर से अस्पताल की अपनी लैब में सुचारू रूप से शुरू हो गई हैं, जिससे हजारों मरीजों को निजी लैब में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें