मनाही के बावजूद बस में नेपाली मजदूरों को ले जाने के मामले में पुलिस ने बस चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। बस के कागजात न होने पर उसे सीज कर दिया गया।
गल्ला गोदाम के पास से बस चालक कुछ नेपाली मजदूरों को बस में पौड़ी ले जा रहा था। सूचना मिलने पर उप निरीक्षक अजय भट्ट, कांस्टेबल मुकेश कुमार के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन बस चली गई थी और पौड़ी पहुंच गई थी। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि इसकी सूचना थाना सतपुली व चौकी गुमखाल को दी गई। बस को गुमखाल में रोकते हुए वापस भेज दिया। 42 सीटर बस में 28 नेपाली मजदूर बैठे थे, जबकि बस में 50 प्रतिशत सवारी बैठाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि मजदूरों के पास उत्तर प्रदेश तक कि अनुमति थी। नेपाल सरकार अपने नागरिकों को ले नहीं रही है और बस चालक को इस बारे में बता दिया था। इसके बावजूद वह मजदूरों को ले जा रहा था। बस चालक राम सिंह के खिलाफ आईपीसी और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। ब्यूरो