विकासखंड के तुंणगी और भटकोट गांव में शाम होते ही गुलदार बस्ती की ओर आ जा रहा है, जिससे ग्रामीणों सहित क्वारंटीन सेंटर में रह रहे लोगों में दहशत व्याप्त है। प्रधान अरविंद जियाल ने बताया कि गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय व जूनियर हाई स्कूल में पांच लोगों को क्वारंटीन किया गया है। स्कूल जंगल के पास होने और चहारदीवारी के अभाव में क्वारंटीन किए गए लोगों को अधिक खतरा पैदा हो गया है। रविवार रात को यहां गुलदार की धमक से लोग दहशत में है। प्रधान ने वन विभाग से गुलदार से सुरक्षा की मांग की है।