जम्मू। कश्मीर घाटी में लाकडाउन के दौरान भी लोगों को राशन पहुंचाया गया है। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक कश्मीर बशीर अहमद ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी 56133 मीट्रिक टन अनाज बांटा जा चुका है। इसमें आटा 27 सौ मीटिक टन है। इससे चौदह लाख उपभोक्ता लाभान्वित हुए हैं। अप्रैल और मई माह का राशन वितरण करने का क्रम जारी है। इससे जल्द ही समाप्त कर दिया जाएगा। विभाग योजनाबद्ध तरीके से काम कर रहा है। इस कारण उपभोक्ताओं को मुश्किल पलों में भी राशन के लिए परेशान नहीं होना पड़ रहा है। इतना ही नहीं पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत भी पांच किलो निशुल्क राशन उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है। अप्रैल माह का कोटा दिया जा चुका है। इसी तरह रसोई गैस की आपूर्ति भी की जा रही है। राशन वितरण के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन किया जा रहा है। मास्क, दस्ताने पहनकर ही राशन वितरित किया जा रहा है।