फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: कुंडाधार में कार खाई में गिरी, एक की मौत, पांच घायल

Sun, 26 Apr 2026 07:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवप्रयाग। देवप्रयाग-पौड़ी मोटर मार्ग पर कुंडाधार के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कफलना (पौड़ी) निवासी यह परिवार चंद्रबदनी मंदिर के दर्शन कर लौट रहा था। रविवार दोपहर तीन बजे कुंडाधार से एक किलोमीटर पहले उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। देवप्रयाग थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर घायलों को खाई से निकालकर देवप्रयाग सीएचसी बागी में भेजा। डॉक्टरों ने कार चालक लक्ष्मण सिंह (62) को मृत घोषित कर दिया। घायलों में जगदीश सिंह रावत, साक्षी, हेमंत रावत और देवेश शामिल हैं। उनकी स्थिति खतरे से बाहर है जबकि एक घायल मनोरमा देवी को बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया है। हादसे के कारण का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें