फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: कलियासौड़ से धारी देवी मंदिर तक चला सफाई अभियान

Sun, 26 Apr 2026 05:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। सांस्कृतिक संस्था भागीरथी कला संगम और श्रीनगर नगर निगम की ओर से मां धारी देवी मंदिर और उसके आसपास के क्षेत्रों में वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान क्षेत्र से कूड़ा एकत्रित कर उसका निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह संस्था और नगर निगम की टीमें कलियासौड़ पहुंचीं और वहां से सफाई अभियान की शुरुआत की। यह अभियान कलियासौड़ से होते हुए मां धारी देवी मंदिर परिसर तक चलाया गया। वहीं नगर निगम की टीम ने भी तत्परता दिखाते हुए कई गाड़ियों की मदद से एकत्रित किए गए कूड़े का साथ-साथ निस्तारण किया। मेयर आरती भंडारी ने भी सफाई अभियान में शिरकत की और स्वयं सफाई कर टीम का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र बड़थ्वाल, संरक्षक रमेश चंद्र थपलियाल, मदन गडोई, दीन बंधु चौहान, भगत सिंह बिष्ट, प्रमोद नौडियाल, अवधेश मणि, धर्मेंद्र, यमुना प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें