फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर गढ़वाल: कीर्तिनगर के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर

Fri, 13 Nov 2026 12:31 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर।
विज्ञापन
कीर्तिनगर में खाई में गिरी कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कीर्तिनगर थाना क्षेत्र के जियालगढ़ में शुक्रवार को होटल पिकनिक के समीप एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार 78 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि कार चालक और उसकी पत्नी सुरक्षित हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह कार के खाई में गिरने की सूचना मिली। सूचना पर एसएसआई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने खाई में पेड़ों के बीच गिरी कार से तीनों सवारों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

ये भी पढ़ें...देहरादून: सीबीआई कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचीं अभिनेत्री उर्मिला सनावर, जेल में कुछ दिए जाने का लगाया आरोप

घायल महिला शंकरी देवी (78) पत्नी स्व. देवी प्रसाद को 112 की मदद से श्रीकोट स्थित अस्पताल भेजा गया। कार में किशनलाल (58) निवासी जोगीवाला, देहरादून, उनकी पत्नी ममता कपरवान (52) और उनकी मां शंकरी देवी सवार थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें