फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: श्रीनगर रोडवेज डिपो की बसें भी होंगी चारधाम यात्रा के बेड़े में शामिल

Sat, 27 Apr 2024 05:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही लोकल रूटों पर बसों का संकट बढ़ सकता है। अधिकतर वाहनों के यात्रा में लगने से यह दिक्कतें होंगी। श्रीनगर रोडवेज डिपो की बसें भी चारधाम यात्रा के बेड़े में शामिल होंगी। इसके लिए डिपो से पांच बसों की डिमांड है।
विज्ञापन

मई माह के प्रथम सप्ताह के बाद चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इसके लिए जीएमओयू, टीजीएमओयू सहित उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों को अधिग्रहित किया जा रहा है। देहरादून व ऋषिकेश, हरिद्वार डिपो की रोडवेज डिपो की बसों की डिमांड यात्रा के लिए हुई है। श्रीनगर रोडवेज डिपो की नौ बसों में से पांच बसों की डिमांड भी है। ऐसे में श्रीनगर डिपो के रूट सहित देहरादून, ऋषिकेश व हरिद्वार डिपो की पहाड़ी रूट पर चलने वाली बसों के यात्रा में लगने से पहाड़ी क्षेत्रों में आवागमन के लिए बसों का टोटा बढ़ जाएगा।
श्रीनगर डिपो के प्रभारी अशोक काला का कहना है कि यात्रा के लिए पांच बसों की डिमांड श्रीनगर डिपो से भी की गई है। दिल्ली, चंडीगढ़, देहरादून की सेवाएं यथावत रहेंगी। अन्य रूटों पर दिक्कतें न हों इसका प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें