फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड के चलते देर से होगी बोर्ड परीक्षा: सुंदरम

विज्ञापन
पौड़ी जीआईसी में बच्चों से बातचीत करते जनपद के प्रभारी सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम। - फोटो : PAURI
विज्ञापन
विद्यालयी शिक्षा सचिव व जनपद के प्रभारी सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने जनपद में ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते शिक्षा व्यवस्था में कई बदलाव आए हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षा कोरोना महामारी के चलते देर से आयोजित होगी, लेकिन उन्होंने शिक्षकों व छात्रों को शिक्षा में किसी तरह की ढील न बरतने की नसीहत दी। इस दौरान उन्होंने बच्चों से भी सवाल-जवाब किए।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले के प्रभारी सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने जीआईसी पौड़ी पहुंच ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। प्रभारी सचिव ने वर्चुअल कक्षाओं के संचालन, इंटरनेट कनेक्टिविटी, डायट द्वारा संचालित गतिविधियों व ऑनलाइन शिक्षा में सामने आ रही कमियों पर विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने जनपद पौड़ी में इंटरनेट कनेक्टिविटी को बेहतर बताया। प्रभारी सचिव ने बताया कि विभाग ने बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू कर ली हैं, लेकिन कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष बोर्ड परीक्षा देर से आयोजित होगी। इस दौरान उन्होंने बच्चों को दूरदर्शन पर चलाए जा रहे पाठ्यक्रम आधारित कार्यक्रम ज्ञानदीप से जुड़ने के लिए भी प्रोत्साहित किया। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल महावीर सिंह बिष्ट ने विद्यालयी शिक्षा सचिव को मंडल में ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर अपर निदेशक बेसिक एसपी खाली, प्रभारी प्राचार्य डायट डा. महावीर कलेठा, प्रधानाचार्य जीआईसी पौड़ी बीसी बहुगुणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें