फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: कैथ लैब का भूमि पूजन, एंडोस्कोपी यूनिट का किया लोकार्पण

Wed, 14 Feb 2024 07:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
श्रीनगर गंगा दर्शन 100 फीट उॅचे राष्ट्रीय ध्वज व पार्क का लोकार्पण करते मंत्री डॉ धन सिंह रावत 
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज का बेस अस्पताल बनेगा हाईटेक : डॉ. धन सिंह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। मेडिकल कॉलेज के बेस टीचिंग अस्पताल में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 6 करोड़ 35 लाख की लागत से बनने वाली कार्डियक कैथ लैब का भूमि पूजन किया। साथ ही उन्होंने अस्पताल में 92.83 लाख रुपये की लागत से निर्मित एंडोस्कोपी यूनिट का लोकार्पण व करीब डेढ़ करोड़ से बनने वाले स्किल सेंटर का शिलान्यास भी किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल को हाईटेक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि एम्स की तर्ज पर मेडिकल कॉलेज को विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान यहां बनने वाली मरीन ड्राइव और ठंडी सड़क का प्रस्तुतिकरण भी दिया गया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज टेक्नीशियन संवर्ग के अंतर्गत ओटी टेक्नीशियन, सीएसएसडी टेक्नीशियन, ईसीजी टेक्नीशियन, ऑडियोमैट्री टेक्नीशियन एवं डेंटल टेक्नीशियन के नियुक्तिपत्र भी वितरित किए गए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज सभागार में उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन के प्रांतीय अधिवेशन में भी प्रतिभाग किया और लैब टेक्नीशियन की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें