शिक्षा हो दीक्षा हो, परदेश क्वीं न जौ, सभी दगड़ा रो, इनु उत्तराखंड चयेणु छा थीम पर छात्र-छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से सुंदर उत्तराखंड की कल्पना को साकार किया। मास्टर माइंड पब्लिक स्कूल में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय में इसके साथ ही सांस्कृतिक व क्विज का आयोजन भी किया गया।
राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने लोक गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। क्विज प्रतियोगिता में पांच ग्रुपों ने भाग लिया। प्रतिभागियों से उत्तराखंड के इतिहास, भूगोल, राजनीति, पर्यटन व सांस्कृतिक विरासतों से जुड़े सवाल पूछे गए। इसमें कविता नेगी व रितिका रावत प्रथम, शिखा रावत व प्रीति रावत द्वितीय और सौरभ नेगी व प्रज्जवल शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में आकाश बिष्ट प्रथम, कविता नेगी द्वितीय व रिया डोबरियाल तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मीना रावत व संचालन विनोद भंडारी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अर्जुन गुसांई, प्ररीक्षित काला, सुरेंद्र सिंह, नीलम ममंगाई, काव्या रावत, रजनी बिष्ट, किरन पुरोहित, कांती चमोली, प्रगति, रुचिता, दीप्ति, अंजलि व सुमति बिष्ट आदि मौजूद थे।