फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- अर्थव्यवस्था की मजबूती में महत्वपूर्ण साबित होगी बांस की खेती

Sat, 11 Jul 2020 01:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत में कोविड 19 के बाद अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में बैम्बू(बांस) महत्वपूर्ण साबित होगा। नई दिल्ली से शुक्रवार को केन और बैम्बू टेक्नोलॉजी सेंटर के विभिन्न क्लस्टरों को वेबिनार के माध्यम से संबोधित करते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि बांस से देश को आत्मनिर्भर बनाने में भी मदद मिलेगी। उत्तरी पूर्वी राज्यों में इस संबंधी अभियान शुरू किया जा चुका है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में पांच अगस्त से पहले हो सकता है बड़ा हमला, पाकिस्तान ने रची साजिश, निशाने पर ये लोग    

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वोकल फार लोकल का आह्वान किया है। देश में बांस की कुल क्षमता का 40 फीसदी स्त्रोत उत्तरी पूर्वी राज्यों में ही है। विश्व में बांस और केन के उत्पादन में भारत दूसरे नंबर पर है लेकिन ग्लोबल ट्रेड में उसका शेयर केवल पांच फीसदी ही है। 
विज्ञापन


पूर्ववर्ती सरकारों ने अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के इसकी नजरअंदाजी की लेकिन मोदी सरकार ने इसे मिशन मोड पर लेते हुए 2014 से ही बांस के उत्पादन को बढ़ाने व प्रचार प्रसार को प्राथमिकता दी और उसके अच्छे नतीजे छह सालों में सामने आए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः भारत के खिलाफ चीन की बड़ी साजिश, पाकिस्तान में आतंकियों को ट्रेनिंग दे रहा ड्रैैगन, ये है साक्ष्य

रोजगार के अवसर भी बढ़े: रिजीजू

युवा मामलों के राज्य मंत्री किरण रिजीजू ने कहा कि बैम्बू सेक्टर को बढ़ावा देने में मोदी सरकार और संबंधित मंत्रालय के प्रयासों से उत्तर-पूर्व के आठ राज्यों में खुशहाली आई है और रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें