केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत में कोविड 19 के बाद अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में बैम्बू(बांस) महत्वपूर्ण साबित होगा। नई दिल्ली से शुक्रवार को केन और बैम्बू टेक्नोलॉजी सेंटर के विभिन्न क्लस्टरों को वेबिनार के माध्यम से संबोधित करते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि बांस से देश को आत्मनिर्भर बनाने में भी मदद मिलेगी। उत्तरी पूर्वी राज्यों में इस संबंधी अभियान शुरू किया जा चुका है।
युवा मामलों के राज्य मंत्री किरण रिजीजू ने कहा कि बैम्बू सेक्टर को बढ़ावा देने में मोदी सरकार और संबंधित मंत्रालय के प्रयासों से उत्तर-पूर्व के आठ राज्यों में खुशहाली आई है और रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं।