फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बैकुंठ चतुर्दशी मेले में श्रीनगर के सितारे नाइट के लिए ऑडिशन 16 से

Sat, 11 Oct 2025 04:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले में हर साल आयोजित होने वाली श्रीनगर के सितारे (श्रीनगर स्टार) नाइट के लिए गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता के ऑडिशन 16 से 18 अक्तूबर तक होंगे। नगर निगम ने कार्यक्रमों की सूचना जारी की गई है। इसके लिए समन्वयक और प्रभारी की जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।
विज्ञापन

मेयर आरती भंडारी ने बताया कि इस बार ऑडिशन नगर के अलग-अलग स्थानों पर होंगे। 16 अक्तूबर को ऑडिशन श्रीकोट होटल वेली इन, 17 अक्तूबर को उफल्डा में होटल मंगलम तथा 18 अक्तूबर को नगर निगम श्रीनगर में नृत्य एवं गायन के ऑडिशन होंगे। प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए अधिकतम आयु सीम 14 से 24 वर्ष रखी गई है। इसके लिए नगर निगम में फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर निर्धारित की गई है। ऑडिशन में चयनित श्रीनगर के सितारे नाइट में प्रतिभाग करेंगे। एक प्रतिभागी को एक ही स्थान पर ऑडिशन देने का अवसर प्राप्त होगा। श्रीनगर स्टार नाइट का प्रभारी संजय राणा एवं गायत्री बिष्ट को बनाया गया है, जबकि समन्यवक पार्षद अंजना रावत, अंजनी भंडारी, राजेंद्र सिंह नेगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें