फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्राल में सीआरपीएफ कैंप पर ग्रेनेड हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल के नोवाल इलाके में आतंकियों ने सीआरपीएफ कैंप पर मंगलवार की शाम यूबीजीएल से ग्रेनेड हमला किया। ग्रेनेड फटने के साथ ही तैनात जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इसके बाद आतंकी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

आतंकियों ने सीआरपीएफ 180 बटालियन के कैंप को निशाना बनाकर यूबीजीएल से ग्रेनेड दागा जो कैंप के बाहर गिरकर फट गया। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। घटना के बाद पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। हालांकि, आतंकियों के विषय में कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें