कीर्तृनिगर मे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करती एसडीएम आकांक्षा वर्मा
- फोटो : SHRINAGAR
उप जिलाधिकारी कीर्तिनगर आकांक्षा वर्मा ने तहसील मुख्यालय में स्थित एसटीपी (सीवर ट्रीटमेंट प्लांट) का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने नालियों का पानी सीधा अलकनंदा नदी मेें गिरने पर नाराजगी जताई। एसडीएम ने एसटीपी संबंधी प्लान तलब भी किया है।
मंगलवार को एसडीएम वर्मा ने कीर्तिनगर में अलकनंदा किनारे स्थित दो एसटीपी का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि एसटीपी में बाजार क्षेत्र की सभी नालियों को जोड़ा जाना था। प्लांट में ट्रीटमेंट के बाद साफ पानी नदी में डाला जाना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। अधिकांश नालियां प्लांट से नहीं जोड़ी गई हैं, जिसके चलते नालियों का पानी सीधा अलकनंदा नदी में गिर रहा है। उन्होंने बताया कि जल संस्थान से एसटीपी का प्लान मांगा गया है। ताकि यह पता चल सके कि प्लान में क्या प्राविधान थे और ठेकेदार ने कितना काम किया। ब्यूरो