श्रीनगर तहसील में एसडीएम रविंद्र बिष्ट को ज्ञापन सौंपते आर्यन छात्र संगठन के कार्यकर्ता
- फोटो : SHRINAGAR
आर्यन छात्र संगठन जनपद चमोली के नंदप्रयाग घाट मोटर मार्ग को डेढ़ लेन किए जाने की मांग के लिए अनशन पर बैठी क्षेत्रीय जनता के समर्थन में उतर आया है। संगठन ने एसडीएम श्रीनगर के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
बुधवार को मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में आर्यन छात्र संगठन ने कहा कि मांगों के लिए क्षेत्रीय जनता विगत 36 दिनों से आंदोलित है। जबकि तीन दिन पहले से आमरण अनशन शुरू किया गया है, लेकिन आज तक मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। कहा कि विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां नंदा देवी के मंदिर को जोड़ने वाला यह एक मात्र मार्ग है। वर्ष 2024 में नंदा राज जात यात्रा आयोजित होनी है। संगठन के प्रदेश संयोजक संजय बिष्ट, पूर्व छात्रसंघ सचिव देवकांत देवराड़ी व राम प्रकाश ने क्षेत्रीय जनता की मांग पर शीघ्र कार्रवाई न किए जाने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। संवाद