फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पार से हथियार तस्करी के हिजबुल के मॉड्यूल का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर/कुपवाड़ा। सीमा पार से हथियारों की तस्करी के हिजबुल मुजाहिदीन के मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए सुरक्षा बलों ने एक आतंकी और उसके चार मददगारों को गिरफ्तार किया है। सीमांत जिले कुपवाड़ा में की गई कार्रवाई में आतंकी से एक एके 47 राइफल, दो 9 एमएम की चीन निर्मित पिस्टल और मैगजीन बरामद हुई हैं। हथियारों को घाटी में सक्रिय आतंकियों तक पहुंचाया जाना था।
विज्ञापन

कुपवाड़ा के एसएसपी एएस दिनकर ने बताया कि नियंत्रण रेखा से हथियारों की तस्करी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने सोमवार देर रात ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान लालपोरा के एक स्थानीय आतंकी परवेज अहमद भट (22) को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से हथियार बरामद किए गए। इसके बाद जारी ऑपरेशन में तस्करी में शामिल चार मददगार भी दबोच लिए गए। इनकी शिनाख्त हाजिबल के अल्ताफ अहमद मीर (35), वरनो लोलाब के ग़ुलाम मोहम्मद कोहली (35), गुज्जरपटी बांदीपोरा के निजामदीन गुज्जर (44) और खेनूरा बांदीपोरा के अब्दुल कयूम गुज्जर (29) के तौर पर हुई है। सभी मददगार हिजबुल मुजाहिदीन के लिए काम करते थे।
लॉंचिंग पैड पर तैयार आतंकियों के संपर्क में थे
एसएसपी के मुताबिक मददगारों का संपर्क सोनार लॉंच पैड पर हथियारों की तस्करी के कमांडर रियाज और अमजद के साथ था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल जिले से एक आतंकी है, जो दक्षिणी कश्मीर में सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें