सोपोर। पुलिस ने नाके पर एक व्यक्ति को 2.06 लाख रुपये की नकली भारतीय मुद्रा के साथ गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका एक अन्य साथी फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार को पुलिस स्टेशन बोमिया की एक टीम ने गोरीपोरा-दारपोरा क्रासिंग के पास एक नाका लगाया था। इस दौरान पुलिस ने राशिदबाद की ओर से दो लोगों को बोमिया की ओर आते देखा। नाका पार्टी को देखकर दोनों भागने लगे। पुलिस पार्टी ने कुपवाड़ा निवासी गुलाम हुसैन गोजर लोहार को पकड़ लिया जबकि दूसरा अली मोहम्मद निवासी सोपोर फरार हो गया। गुलाम हसन के पास से 2.06 लाख रुपये की नकली भारतीय मुद्रा बरामद की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।