संविदा श्रमिक संघ ने जल संस्थान में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को श्रम आयुक्त देहरादून के आदेश के तहत न्यूनतम वेतन देने की मांग की। डीएम को दिए ज्ञापन में संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कंडारी ने कहा कि करीब तीन महीने पूर्व श्रम आयुक्त देहरादून ने संविदा कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन देने व मार्च से जून तक का एरियर देने के निर्देश दिए थे, लेकिन जल संस्थान के अधिकारियों ने इस आदेश का पालन नहीं किया। संघ ने डीएम से न्यूनतम वेतन के साथ ही ठेकेदारी प्रथा समाप्त करते हुए विभागीय संविदा घोषित करने, ईपीएफ का भुगतान करने और रविवार की छुट्टी देने की मांग की।