फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासिक परीक्षाएं नहीं कराने पर मंडल के सभी सीईओ से मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
विगत वर्ष मासिक परीक्षा आयोजित नहीं करने पर माध्यमिक शिक्षा के अपर निदेशक ने गढ़वाल मंडल के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब किया गया है। अपर निदेशक ने कहा कि स्पष्टीकरण का जवाब देने के साथ ही आगामी दिनों में नियमित रूप से मासिक परीक्षाओं का आयोजन किया जाए।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल के अपर निदेशक महावीर बिष्ट ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को एक आदेश जारी किया है। आदेश में अपर निदेशक बिष्ट ने पौड़ी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून व हरिद्वार के मुख्य शिक्षा अधिकारियों से विगत वर्ष मासिक परीक्षाएं नहीं कराने पर स्पष्टीकरण मांगा है। बिष्ट ने बताया कि मंडल के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को विद्यालयों में ऑनलाइन तथा ऑफलाइन शिक्षण की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को प्रतिभा दिवस व गाइडेंस काउंसिलिंग आयोजित हो। अपर निदेशक ने विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संघ की बैठक अनिवार्य रूप से करने के अलावा मंडल के सभी जिलों के खंड शिक्षा अधिकारियों, उप खंड शिक्षा अधिकारियों से भी मासिक परीक्षाएं न कराने के मामले में स्पष्टीकरण लेने के निर्देश सीईओ को दिए। कहा कि सीईओ कार्यालयों से जो भी सूचनाएं निदेशालय को भेजी जाती हैं, उसकी एक प्रति अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल को भी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें