फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रमुख सचिव वन का काफिला रोका, किया घेराव

Mon, 08 Dec 2025 04:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। मुख्यमंत्री के आदेश पर गुलदार प्रभावित गांव पहुंचे प्रमुख सचिव वन सहित अन्य अधिकारियों को सत्याखाल में आक्रोशित ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों उनका काफिला रोका और सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

सोमवार को प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु, हाॅफ रंजन मिश्र, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने पौड़ी के गजल्ड गांव में गुलदार के हमले में मारे गए राजेंद्र नौटियाल के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इसी दौरान गुलदार ने गजल्ड गांव के पास स्थित सिरोली गांव में दोपहर को एक बकरी पर हमला कर दिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने लौटते समय सत्याखाल के पास अधिकारियों का काफिला रोककर प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का कहना था कि वन विभाग के अधिकारी उनको बिना बताए क्षेत्र में आए। उन्होंने ग्रामीणों से कोई संवाद नहीं किया। समाजसेवी विनोद दनोसी व भाष्कर ने कहा कि अधिकारियों के आने की कोई जानकारी नहीं दी गई। कहा कि घटना के चार दिन बीतने के बाद भी गुलदार को कैद या मारा नहीं जा सका है, जिससे क्षेत्र में गुलदार की दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन

गुलदार की दहशत से दिनचर्या प्रभावित हो रही है। छोटे बच्चों व बुजुर्गों को हर समय हमला होने का भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने शाम तक आदमखोर गुलदार को मारने, प्राइवेट शूटरों की तैनाती करने की मांग उठाई। इस दौरान शैलेंद्र नौटियाल, आशुतोष नेगी, अस्मिता नेगी, सरस्वती देवी, यशपाल बेनाम आदि शामिल रहे।


सड़क पर बकरी रख किया प्रदर्शन
सोमवार को सिरोली गांव के सुरेंद्र की बकरी पर गुलदार ने हमलाकर घायल कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने बीच सड़क पर बकरी को खड़ा कर प्रदर्शन किया। वहीं, सिरोली गांव निवासी बुजुर्ग शाकुंबरी देवी ने भी ग्रामीणों के साथ सत्याखाल में प्रदर्शन करने पहुंची। इस दौरान अधिकारियों से कहा कि गुलदार ने ग्रामीणों को जीना मुहाल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें