फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: दो महीनों से गैस सिलिंडर की आपूर्ति न होने से आक्रोश

Fri, 17 Apr 2026 07:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। देवप्रयाग और पट्टी भरपूर क्षेत्र में पिछले दो महीनों से रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति ठप होने के कारण लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि चंद्रबदनी और श्रीनगर गैस एजेंसी की ओर से लंबे समय से सिलिंडर की आपूर्ति नहीं की गई है। लोगों ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

राज्य आंदोलनकारी विनोद टोडरिया, व्यापार सभा अध्यक्ष विनोद गोयल, बदरी-केदार समिति के सदस्य प्रदीप, ग्राम प्रधान सुनीता, क्षेत्र पंचायत सदस्य रजनी और सभासद राहुल कोटियाल ने कहा कि ऐसे समय में गैस संकट गहराया है जब चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। यदि तीर्थयात्रियों को भोजन की सुविधा नहीं मिली तो यह सरकार के लिए अत्यंत खेदजनक होगा। चेतावनी दी गई यदि एक सप्ताह में गैस सिलिंडर की आपूर्ति सुचारु नहीं हुई तो सभी क्षेत्रवासी खाली सिलिंडरों के साथ तहसील मुख्यालय पर उग्र प्रदर्शन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें