फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बिड़ला परिसर गेट पर नाली के टूटे ढक्कन ठीक न करने पर जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर गेट के सामने एनएच किनारे बने नाले के ढक्कन क्षतिग्रस्त होने से समस्या हो रही है। इसके विरोध में विवि के छात्रों व एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान छात्रों ने प्रदर्शन कर एनएचआई के खिलाफ नारेबाजी भी की। कहा यदि शीघ्र ही नाले के ढक्कन ठीक नहीं किए गए और गेट पर पड़ा मलबा नहीं हटाया गया तो एनएच लोनिवि कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जसवंत सिंह राणा ने कहा कि इस संदर्भ में एनएच लोनिवि के अधिकारियों से भी गुहार लगाई थी, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। इस दौरान मौके पर भुवन, देवाशीष, विदिशा, अजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें