फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: एबीवीपी ने हिमाचल में कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की निंदा की

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने हिमाचल प्रदेश में पुलिस लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की। यहां विवि गेट पर आयोजित निंदा कार्यक्रम के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि तीन दिसंबर को जिला कांगड़ा में विधानसभा घेराव के दौरान जब एबीवीपी कार्यकर्ता अपनी 11 सूत्री मांगों के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, उस समय पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया।
विज्ञापन

विवि के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जसवंत सिंह राणा व छात्रा प्रतिनिधि विदिशा ने कहा कि एबीवीपी कार्यकर्ता प्रदेश के छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। विधानसभा के बाहर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठा रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस प्रशासन ने अमानवीय लाठीचार्ज किया। इससे 10 से अधिक कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर भुवन चमोली, पंकज फस्र्वाण, रोहित कोहली, सारांश, आयुष कंडारी, आयुष भारद्वाज श्रेय, अजय कुमार, देवाशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें