फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव नहीं जागरूकता का मंत्र लेकर बढ़ें आगे: डॉ. जितेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बुधवार को जम्मू कश्मीर के स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संवाद कायम कर कोरोना वायरस रोकथाम के उपायों पर चर्चा की।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जनहित में लोगों को जरूरी पदार्थों की आपूर्ति को सुनिश्चित करने पर पहले चरण में सरकार ने फोकस किया। दूसरे चरण में देश के विभिन्न हिस्सों में लॉकडाउन की वजह से फंसे हुए लोगों को उनके राज्यों व प्रदेशों में पहुंचाया गया है। इस दौरान भी महामारी से बचाव के लिए जागरूकता और रोकथाम पर खास ध्यान दिया गया। इस दौरान स्थानीय निकायों व उसके प्रतिनिधियों की भूमिका भी काफी अहम रही। उन्होंने कहा वर्तमान में हमें तनाव नहीं जागरूकता का मंत्र लेकर आगे बढ़ना होगा। स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों को इसमें अहम भूमिका निभानी होगी। नगर निगम व नगर पालिकाओं को साफ सफाई, सेनिटेशन अभियान व सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने में भी भूमिका निभानी होगी। इस अवसर पर नगर निगम जम्मू के मेयर चंद्र मोहन गुप्ता, डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा, श्रीनगर के मेयर जुनेद आजिम मट्टू, डिप्टी मेयर परवेज कादरी के अलावा बिलावर, बसोहली, हीरानगर, भद्रवाह, डोडा, विजयपुर, बारामूला, चिनैनी, रामगढ़ आदि के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें