जम्मू। सांसद जुगल किशोर शर्मा ने बुधवार को अरनिया के राधा स्वामी सत्संग घर में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में पीपीई किट्स, सैनिटाइजर्स और मास्क वितरित किए। उन्होंने गांव चक मोहम्मद में दिव्यांग को व्हील चेयर भी मुहैया करवाई। सांसद ने प्रशासन की तरफ से मुहैया करवाई गई सुविधाओं को भी सराहा और क्वारंटीन को सेंटर के कर्मचारियों को सम्मान पत्र भी प्रदान किए।