फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: जेईई मेन स्कोर के आधार पर होंगे बीटेक में प्रवेश

Tue, 09 Jun 2026 06:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
एचएनबी गढ़वाल विवि ने प्रवेश प्रकिया के संबंध में जारी की सूचना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश जेईई मेन-2026 के स्कोर के आधार पर होंगे। इस संबंध में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर डीन कार्यालय से सूचना जारी की गई है।
डीन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी प्रो. एमएमएस रौथाण ने कहा कि विवि के विभिन्न बीटेक कार्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी अपने जेईई मेन 2026 स्कोरकार्ड तैयार रखें। प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र और विस्तृत प्रवेश कार्यक्रम जल्द ही विवि की आधिकारिक वेबसाइट एचएनबीजीयू.एसी.इन पर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने अभ्यर्थियों को पात्रता मानदंड, काउंसलिंग, महत्वपूर्ण तिथियों और प्रवेश से संबंधित अन्य जानकारियों के लिए नियमित रूप से विवि की वेबसाइट देखने की सलाह दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



-
यूईटी के प्रवेशपत्र होंगे जारी
श्रीनगर। गढ़वाल विवि की बीएड और पीजी प्रवेश परीक्षा (विवि प्रवेश परीक्षा) के प्रवेश पत्र जल्द जारी होंगे। 17 जून से होने वाली प्रवेश परीक्षा की तैयारियां विवि की ओर से अंतिम चरण में हैं। प्रवेश पत्र जारी होने के तत्काल बाद प्रवेश परीक्षा के लिए टीमों का गठन किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा के लिए देहरादून में चार केंद्र तथा ऋषिकेश, रुड़की, बिड़ला परिसर, पौड़ी परिसर व टिहरी परिसर में एक-एक केंद्र बनाए गए हैं। विवि के प्रवेश परीक्षा समन्वयक डाॅ. प्रीतम सिंह नेगी ने कहा कि सभी तैयारियां लगभग पूरी कर दी गई हैं। एक-दो दिन में प्रवेशपत्र जारी हो जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें