फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही सटीक सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न सोशल मीडिया में गढ़वाल केंद्रीय विवि से संबंधी भ्रामक सूचनाओं से परेशान विवि ने छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों से विवि की वेबसाइट की सूचनाओं पर ही विश्वास करने की अपील की है। विवि का कहना है कि अन्य सूचना स्रोतों की विवि जिम्मेदारी नहीं लेगा।
विज्ञापन

पिछले कुछ समय से विवि के आदेशों के साथ छेड़छाड़ करने और सोशल मीडिया में भ्रामक सूचनाएं वायरल होने की घटनाएं सामने आई हैं। गत अगस्त माह में सेमेस्टर परीक्षा संबंधी परीक्षा नियंत्रक के आदेश में छेड़छाड़ कर वायरल किया गया था। विवि की ओर से इस प्रकरण की शिकायत पुलिस से भी की गई है। वहीं एक पोर्टल ने विवि के आदेश की गलत व्याख्या कर यह प्रकाशित कर दिया कि परीक्षाएं नहीं होंगी। ऐसी सूचनाओं के वायरल होने से छात्र-छात्राएं परेशान हो रहे हैं। विवि के कुलसचिव प्रो. एनएस पंवार ने बताया कि विवि से इतर अन्य मीडिया में भ्रामक एवं असत्य जानकारियां वायरल की जा रही हैं। इससे भ्रम की स्थिति बन जाती है। इसलिए छात्र-छात्राओं और संबंधित लोगों से अपील की गई है कि विवि की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड सूचनाओं को ही सत्य माने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें