फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में अभिषेक और शालिनी ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में आयोजित ब्लाक स्तरीय खेल महाकुंभ की 100 मीटर दौड़ में अभिषेक और शालिनी पहले स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में महादेव और समीक्षा ने बाजी मारी, गोला फेंक में आयुष और अर्पिता विजयी रहे। कबड्डी में रूमधार और महड़ ने प्रथम स्थान हासिल किया। खो-खो प्रतियोगिता देवप्रयाग के नाम रही, जबकि वॉलीबाल में पलेठी डोब्लयों ने बाजी मारी।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अमनदीप और सपना, 800 मीटर दौड़ में योगेश्वर व काजल पहले स्थान पर रहे। ऊंची कूद में सुमित, शिल्पा, गोला फेंक में शालिनी व सौरभ तथा कबड्डी में भिटवाली और त्यूणा व खो-खो में महड़ ने प्रथम स्थान हासिल किया। वॉलीबाल में भिटवाली और कनपोलखाल को विजेता घोषित किया गया। सीनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सचिन और करीना, 800 मीटर दौड़ में शशांक व कोमल, 3000 मीटर दौड़ में मोहित व सिमरन ने बाजी मारी। कबड्डी में कांडी बागड़ियों को विजयी घोषित किया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सूरज पाठक, पालिकाध्यक्ष केके कोटियाल, खंड विकास अधिकारी सोनम गुप्ता, थाना प्रभारी संजय मिश्रा की ओर से विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें