फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: डायट चड़ीगांव के प्रवक्ताओं की टीम तेलंगाना एक्सपोजर विजिट से लौटी

Thu, 26 Mar 2026 10:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) चड़ीगांव के 6 प्रवक्ताओं की टीम सात दिवसीय एक्सपोजर विजिट के बाद तेलंगाना राज्य से लौट आई है। इस दौरान टीम ने हैदराबाद, वारंगल, नालगोंडा, रंगा रेड्डी, संगा रेड्डी, मेडक और मेचल मल्काजगीरी जिलों का भ्रमण किया।
विज्ञापन


भ्रमण के दौरान टीम ने एचसीआईआरटी हैदराबाद, डायट हैदराबाद सहित विभिन्न जिलों के डायट, एमआरसी, हाईस्कूल और प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में हो रहे नवाचारों, अभिनव प्रयोगों और शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। टीम ने तेलंगाना के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों जैसे गोलकुंडा किला, चारमीनार, हजार स्तंभ मंदिर, छाया सोमेश्वर मंदिर, वारंगल किला और भद्रकाली मंदिर का भी भ्रमण कर वहां की सांस्कृतिक विरासत को समझा।वापसी पर टीम ने अपनी एक्सपोजर विजिट की रिपोर्ट डायट चड़ीगांव के प्राचार्य स्वराज सिंह तोमर को सौंपते हुए अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर प्राचार्य तोमर ने कहा कि शिक्षा के विकास के लिए इस प्रकार के एक्सपोजर विजिट अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। टीम में डायट प्रवक्ता डॉ. धनेन्द्र लिंगवाल, डॉ. हरिशंकर डिमरी, डॉ. शिव कुमार भारद्वाज, विनय किमोठी, शिवानी रावत और ममता राणा शामिल रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें