फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: श्रीकोट से श्रीयंत्र टापू तक सुरक्षा दीवार का होगा निर्माण

Sun, 04 Oct 2026 06:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। श्रीकोट से श्रीयंत्र टापू तक अलकनंदा नदी किनारे विभिन्न स्थानों पर छूटी सुरक्षा दीवार का निर्माण अब पूरा होने की उम्मीद जगी है। सिंचाई विभाग ने छूटे हुए हिस्सों में सुरक्षा दीवार निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार की है। करीब 700 मीटर सुरक्षा दीवार के निर्माण की डीपीआर उच्चाधिकारियों को भेजी है। इस निर्माण पर करीब 73 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन

अलकनंदा नदी के बढ़ते जलस्तर के दौरान तटवर्ती क्षेत्रों में कटाव का खतरा बढ़ जाता है। श्रीकोट से श्रीयंत्र टापू तक अलकनंदा नदी का तट शहर के कई हिस्सों से जुड़ा है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि श्रीकोट से श्रीयंत्र टापू तक जिन स्थानों पर सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य छूटा हुआ है उन स्थलों को चिह्नित किया गया है। इन स्थानों पर करीब 700 मीटर सुरक्षा दीवार निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर उच्चाधिकरियों को भेजी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें