फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: खेत में काम कर रहे व्यक्ति को भालू ने किया घायल

Sun, 28 Dec 2025 08:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
चेहरा बुरी तरह नोंचा, बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती, स्थिति गंभीर
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवप्रयाग। विकास खंड के पौड़ीखाल क्षेत्र स्थित श्रीकोट गांव में खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति पर भालू ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। भालू ने उसका चेहरा बुरी तरह नोंच दिया है। घायल व्यक्ति को बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती किया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान श्रीकोट अनुराधा बागड़ी ने बताया कि मुकेश बागड़ी (58) रविवार दोपहर अपने घर से 200 मीटर दूर खेतों में काम कर रहे थे। साथ में उनकी पत्नी सहित अन्य लोग भी थे। करीब एक बजे दोपहर अचानक पास में झाड़ियों में छिपे भालू ने मुकेश पर हमला कर उसका चेहरा बुरी तरह नोंच डाला। अन्य लोगों ने हल्ला मचाया तो भालू भाग गया। लहूलुहान मुकेश को ग्रामीण बेस अस्पताल लेकर आए। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं रेंजर टिहरी प्रदीप चौहान ने बताया कि क्षेत्र में वन विभाग की टीम की गश्त बढ़ा दी गई है। भालू को पकड़ने के लिए श्रीकोट में पिंजरा लगाया जा रहा है। जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र भट्ट ने बताया कि डीएफओ पुनीत तोमर ने पीड़ित मुकेश बागड़ी को एक लाख की राहत राशि देने की बात कही है। भालू के दिन दहाड़े हमले से क्षेत्र में दहशत बनी है। क्षेत्रवासियों के अनुसार उनके क्षेत्र में पहले कभी भालू नहीं दिखता था मगर कुछ दिनों से यहां के कांडी बडेडा, सिमलासू, तोली चपोली गांव में भालू दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें