फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: योग प्रशिक्षण में 45 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने किया प्रतिभाग

Sun, 28 Dec 2025 07:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पौड़ी, चड़ीगांव में तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में जिले के 15 विकासखंडों से 45 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


कार्यशाला का शुभारंभ डायट के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अरविंद सिंह, कार्यक्रम समन्वयक विनय किमोठी तथा संदर्भ दाताओं राष्ट्रीय प्रशिक्षक राकेश कंडवाल एवं जितेंद्र धस्माना ने किया। कार्यक्रम समन्वयक विनय किमोठी ने कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की। संदर्भ दाता राकेश कंडवाल ने सूर्य नमस्कार सहित चक्रासन, वज्रासन, धनुरासन, भुजंगासन आदि आसन का अभ्यास कराया। जितेंद्र धस्माना ने भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम का अभ्यास कराया। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। कार्यशाला को सफल बनाने में डॉ. सतीश सिंह, डॉ. हीरा बिष्ट, ऋषि सेमवाल, प्रभा तिवारी, रिया मेवाड़, जेपी नौटियाल, अजय भारती, प्रमोद सिंह, विनय रावत, अनुकेत दसोनी, विनोद सिंह का योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें