फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर बेसिक शिक्षकों पर शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। विभाग ने लंबे समय से बिना सूचना के अनुपस्थित बेसिक शिक्षकों पर भी शिंकजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग ने ऐसे सात शिक्षकों को अंतिम नोटिस देकर 10 दिन के भीतर कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय में उपस्थित नहीं होने पर उनकी सेवा समाप्त करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक कुंवर सिंह रावत ने बताया कि जिले के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों में तैनात सात शिक्षक बिना सूचना के लंबे समय से अनुपस्थित हैं। उन्होंने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों से इन्हें कई बार नोटिस देकर उपस्थित होने के निर्देश दिए जा चुके हैं। बावजूद इसके ये उपस्थित नहीं हुए हैं। इन्होंने कोई स्पष्टीकरण भी नहीं दिया दिया है। उन्होंने बताया कि अब इन शिक्षकों को अंतिम नोटिस देकर दस दिन के भीतर उपस्थिति होने को कहा गया है। निर्धारित समय में उपस्थित न होने पर विभागीय नियमानुसार इनकी सेवाएं समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


स्कूल शिक्षक कब से हैं गैरहाजिर
प्राथमिक विद्यालय स्योली मल्ली हरीश चंद्र मैठाणी अप्रैल 2007 से
प्राथमिक विद्यालय गडरी मीनाक्षी पांडे जुलाई 2006 से
प्राथमिक विद्यालय मटियालना आशा लता जुलाई 2005 से
प्राथमिक विद्यालय अदवाड़ी रश्मि घिल्डियाल सितंबर 2012 से
प्राथमिक विद्यालय जामल शोभा रावत जून 2011 से
प्राथमिक विद्यालय भलगांव प्रमिला जनवरी 2010 से
प्राथमिक विद्यालय घंडालू सतीश चंद्र जुलाई 2007 से
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें