फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मार्कशीट के भी कर सकते हैं परीक्षा के लिए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि की मुख्य परीक्षा के लिए छात्र बिना अंक तालिका के आवेदन कर सकते हैं। हालांकि यह सुविधा केवल उन छात्रों के लिए है जो विवि की अंक सुधार परीक्षा (बैक पेपर) में शामिल हुए हैं। विवि की अंक सुधार परीक्षा के कई कक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुआ है।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि में इन दिनों मुख्य परीक्षाओं के लिए आवेदन पत्र भरे जा रहे हैं। अब तक बीएससी द्वितीय व बीए प्रथम वर्ष के कई विषयों के बैक पेपर का परिणाम घोषित नहीं हुआ है। बैक पेपर में शामिल छात्रों की अंक तालिका परीक्षा के आवेदन पत्र के साथ जमा है। ऐसे में छात्र वार्षिक परीक्षा के आवेदन पत्र भरने को लेकर असमंजस में थे। मुख्य परीक्षा के आवेदन पत्र पर पूर्व में उत्तीर्ण की गई कक्षा की अंक तालिका लगानी होती है। कुलसचिव प्रो. पीएस राणा ने कहा कि जो छात्र मुख्य परीक्षा में पास होने के बावजूद अंक सुधार परीक्षा में शामिल हुए है और उनका परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुआ है वे छात्र बिना अंक तालिका के वार्षिक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। विवि के मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो. केडी पुरोहित ने बताया एक दो दिनों में बैक पेपर के सभी परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें