फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. राजन साइंस कांफ्रेंस में करेंगे प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के एसोसिएट प्रोफेसर डा. राजन कुमार गुप्ता नेपाल और श्रीलंका में होने वाली ‘एशियन प्लांट साइंस कांफ्रेंस’ में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्हें उनके विशेष शोध पर व्याख्यान के लिए नेपाल और श्रीलंका में आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में वनस्पति विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर पद पर तैनात डा. राजन ने बताया कि उन्होंने अगस्त माह में अपना शोध एशियन प्लांट साइंस कांफ्रेंस के लिए भेजा था, जिसे स्वीकार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि वे एक से तीन नवंबर तक आयोजित कांफ्रेंस में नेपाल और श्रीलंका में अपने शोध ‘सूक्ष्म जीवों का पौधे पर पड़ने वाले असर’ पर व्याख्यान देंगे।
डा. राजन के अनुसार वे विगत वर्ष जापान, नेपाल, थाइलैंड, दक्षिण अफ्रीका, मरीशस, यूरोप के बेलजियम, सिंगापुर, श्रीलंका और अंटार्कटिक की शैक्षणिक यात्रा कर चुके हैं। उन्हें विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के रिसर्च अवार्ड से भी नवाजा गया है। इस अवसर पर महाविद्यालय के अन्य प्रोफेसरों ने इसे कोटद्वार महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें