फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखड़ा गांव में गुलदार ने बालक पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। पोखड़ा गांव में गुलदार ने नल से पानी भर रहे एक बालक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्कर जोशी ने बताया कि पोखड़ा गांव निवासी 12 वर्षीय राहुल पुत्र रतन बंधु बृहस्पतिवार की शाम सात बजे अपने घर के समीप नल से पानी भर रहा था। तभी गुलदार ने हमला कर उसे घायल कर दिया। बालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोखड़ा में ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्कर जोशी ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है। डीएफओ राजमणी पांडे ने बताया कि यह मामला मेरे संज्ञान में आ चुका है। उन्होंने लोगों से सुबह और शाम सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ एकेश्वर ब्लाक के कोटा और तोलिया गांव में गुलदार की दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार कोटा गांव में बृहस्पतिवार को जंगल गई महिलाओं ने एक गुलदार देखा था। इसी दिन तोलिया गांव में गुलदार ने एक महिला पर हमला करने का प्रयास भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें