लैंसडौन। नगर में होने वाले सबसे बड़े आयोजन ‘लैंसडौन महोत्सव’ का आगाज आज हो जाएगा। चार दिनों तक चलने वाले समारोह का उद्घाटन मुख्यमंत्री हरीश रावत करेंगे। महोत्सव के लिए नगर के मुख्य मार्गों और चौराहों को भव्य रूप से सजाया गया है।
प्रकृति के नजरों से भरपूर छावनी नगर लैंसडौन चार दिनों तक विविध सांस्कृतिक रंगों में रंगा रहेगा। छावनी परिषद की ओर से दूसरे महोत्सव को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। छावनी परिषद की ओर से पिछले साल की अपेक्षा इसको और भव्य रूप दिया गया है।
महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम
- 28 अक्तूबर को शुभारम्भ अवसर पर स्कूली बच्चों की सामूहिक नृत्यों की प्रस्तुतियां, सेना के जवानों द्वारा खुखरी नृत्य की प्रस्तुतियां आकर्षक होंगे। साथ ही गढ़वाल राइफल्स के प्रसिद्ध बैंड दल के वादन।
- कई खेलों के अलावा पोस्टर-फोटो प्रदर्शनी।
- लैंसडौन पर्यटन की संभावनाओं पर गढ़वाल राइफल्स के सुरजन सभागार में सेमीनार।
- महिलाओं के साज सज्जा के अलावा फ़ैंसी खेल रखे गए हैं। नन्हें मुन्हों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी।
-इसके अलावा सांस्कृतिक समारोह मेें जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण, स्कूली बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता, दिल्ली के घुमक्कड़ बैंड ग्रुप की राष्ट्रीय एकता पर आधारित प्रस्तुतियां और राजस्थान के पुष्पाजंलि नृत्य पार्टी की प्रस्तुतियां विशेष आकर्षक होंगी।