फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट करने पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। मोबाइल पर आई मिस्डकॉल को लेकर एक दंपति और उसके साथियों को किशोरी के साथ मारपीट करना महंगा पड़ गया है। किशोरी की मां की तहरीर पर दंपति समेत चार लोगों पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने अनुसार सरोजनी देवी निवासी अपर कालाबढ़ ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें देवीरोड मथुरा पैलेस निवासी कीर्ति गुसाईं उसके पति विनोद गुसाईं, ननद और पति के दोस्त पर शनिवार को उनके घर में घुसकर उनकी 17 वर्षीय बेटी के साथ मारपीट, गाली-गलौच के साथ ही जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर लिया है। आरोप है कि किशोरी की मिसकाल से परेशान होकर कीर्ति गुसाईं अपने पति, ननद और पति के दोस्त के साथ शनिवार को किशोरी के घर में गई। जहां परिजनों के सामने ही किशोरी की पिटाई कर दी। किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार को जब वे लोग थाने में शिकायत लेकर पहुंचे, तब भी किशोरी बेहोश हो गई थी। मामले की जांच एसआई ओमवीर सिंह को सौंपी गई है। परिजनों का कहना कि किशोरी गलत आरोपों से परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें