फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों का आंदोलन जारी, प्रशासन ने भेजे नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। हेनब गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्रों का धरना छठे दिन भी जारी रहा। छात्रों ने सभी मांगों पर कार्रवाई और पूर्व महासचिव पर दायर मुकदमा वापस लेने की मांग की है। छात्रों ने प्रशासनिक भवन के गेट पर कुलपति का पुतला दहन भी किया।
हेनब गढ़वाल विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के गेट पर आयोजित धरने में छात्र-छात्राएं भारी संख्या में मौजूद रहे। इस मौके पर हुई सभा में छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर आंदोलन को दबाने की साजिश का आरोप लगाया। छात्रसंघ अध्यक्ष दिव्यांशु बहुगुणा ने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से आंदोलन में शामिल छात्रों के घरों में नोटिस भेजे जा रहे हैं। उन्होंने इसे आंदोलन को कमजोर करने की साजिश करार दिया। बहुगुणा ने कहा कि सभी मांगों पर कार्रवाई होने के बाद ही आंदोलन थमेगा।
विज्ञापन

छात्र नेता पुष्पेंद्र पंवार ने चेतावनी दी कि पूर्व महासचिव दर्शन दानू पर दायर झूठा मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद छात्र-छात्राएं जुलूस की शक्ल में प्रशासनिक भवन के मुख्य गेट पर पहुंचे और कुलपति का पुतला दहन किया। इस मौके पर पूर्व महासचिव ऋतांशु कंडारी, विकास कठैत, रजनीश लिंगवाण, मनोज रावत, सुमित रिंगवाल, गुंजन नेगी आदि शामिल थे।
विज्ञापन


कोट-
छात्रों की सभी मांगों पर कार्रवाई की जा रही है। इसके बारे में छात्रों को लिखित जानकारी भी दी गई है। छात्र बेवजह आंदोलन को खींच रहे हैं।- प्रो.पीएस राणा, कुलसचिव हेनब गढ़वाल केंद्रीय विवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें