फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी के लिए सात विभागों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कालेज में पीजी कोर्सों के लिए एमसीआई के सात निरीक्षकों ने पहुंचकर सात विभागों का निरीक्षण किया। निरीक्षण कार्य 10 जनवरी तक चलेगा। इससे पूर्व दो निरीक्षक पैथोलॉजी तथा एनाटॉमी विभाग के लिए निरीक्षण पूर्ण कर चुके हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सात विभागों में पीजी कोर्सों की संभावना तलाशने के लिए एमसीआई की टीम ने निरीक्षण किया। हालांकि जिन विभागों में निरीक्षण किया गया, वहां पर डॉक्टर कम हैं। निरीक्षण में एमसीआई के निरीक्षकों को लिखित तथ्यों तथा बुनियादी ढांचे का निरीक्षण करके ही अपनी रिपोर्ट देनी है। शुक्रवार को फिजियोलॉजी, माइक्रोबायलॉजी, कम्युनिटी मेडिसिन, आर्थोपेडिक्स, मेडिसिन, डर्मेटोलॉजी तथा टीबी एंड चेस्ट विभाग तथा उससे संबंधित विभागों का निरीक्षण किया गया।

एक प्रोफेसर पर दो पीजी सीटों का है प्रावधान
एमडी कोर्स के लिए प्रत्येक विभाग में एक प्रोफेसर के अधीन दो पीजी सीटों को दिए जाने का नियम है, जबकि एक एसोसिएट पर एक पीजी सीट मिल सकती है। मेडिकल कालेज में डॉक्टरों की कमी के बावजूद जिन विभागों में एमडी कोर्स के लिए सीटें आवंटित नहीं भी होंगी, तो भी पीजी डिप्लोमा कोर्स मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


अर्बन-रूरल सेंटर का हुआ निरीक्षण
कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के अधीन स्थापित अर्बन सेंटर श्रीनगर व रूरल सेंटर कीर्तिनगर का भी कम्युनिटी मेडिसिन विभाग का निरीक्षण करने सेंट जीएस मेडिकल कालेज मुंबई से पहुंची डा. सुनीता ने निरीक्षण किया। विभाग में फैकल्टी सबसे अधिक है, जिसमें प्रोफेसर समेत दो एसोसिएट प्रोफेसर व चार असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। इस विभाग में चार एमडी, छह डिप्लोमा सीटों के लिए कालेज प्रशासन ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें