फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर के रिसाव से सहमे चौरासवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जल विद्युत परियोजना की नहर से पानी के रिसाव से चौरासवासी भयभीत हैं। ग्रामीणों ने कंपनी पर घटिया निर्माण का आरोप लगाया है। हालांकि कंपनी के अधिकारी इसे टेस्टिंग का दौर बताकर खामियाें को जल्द दूर करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

330 मेगावाट की श्रीनगर जल विद्युत परियोजना का डीएसबी (डि सिल्टिंग बेसिन) सुपाणा के पास बनाया है। पिछले हफ्ते टेस्टिंग के दौरान इससे पानी का रिसाव देखा गया है। चौरास-श्रीनगर बांध प्रभावित संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष बलबीर सिंह का कहना है कि पहले ही चरण में नहर से रिसाव होने से बाद में स्थितियां और खतरनाक हो सकती हैं। क्षेत्र की अधिकतर जमीन रेतीली है। ऐसे में जान-माल का नुकसान होने की आशंका है। नेगी ने बताया कि रिसाव के कारण डीएसबी के पास भू-धंसाव शुरू हो गया है। इस बारे में टिहरी जिला प्रशासन को लिखा जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। चौरास निवासी मनमोहन नैथानी ने बताया कि तीन बार कॉफर बांध टूटा और अब डीएसबी से भी रिसाव होने लगा है। अब अगर नहर में भी रिसाव हुआ, तो इसके किनारे बने भवनों के लिए खतरा पैदा हो जाएगा।
विज्ञापन


डीएसबी में जो रिसाव हुआ है। दरअसल फ्लशिंग टनल से हुआ था। वैसे भी उसका बहाव भी नदी की ओर है। इससे इलाके को कोई खतरा नहीं है।
-संतोष रेड्डी, परियोजना समन्वयक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें