फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधोईवाला ब्वॉयज ने भूटिया एकेडमी को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। अखिल भारतीय 11वीं शहीद मुकेश बिष्ट फुटबाल प्रतियोगिता के पांचवें दिन फुटबाल का रोमांच चरम पर रहा। खेले गए लीग मुकाबलों में अधोईवाला ब्वॉयज की टीम ने बाईचुंग भूटिया एकेडमी को 2-0 से पराजित किया। जबकि लखनऊ एफसी और एमएम साई ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में स्कोर बराबरी पर रहा। मैचों का उद्घाटन स्टेडियम प्रभारी डीसी भट्ट, गढवाल राइफल्स के कोच अनिस शर्मा और जगमोहन पपनई ने किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बीईएल खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता की पहली पाली में अधोईवाला और बाईचुंग भूटिया एकेडमी के मध्य खेला गया। अधोईवाला के अंकित ने गोल दागकर स्कोर 1-0 कर दिया। पहले हाफ में भूटिया एकेडमी ने कई बार गोल मारने के प्रयास किए, मगर अदोईवाला के डिफेंसरों और गोल कीपर ने उनका हमला विफल कर दिया। दूसरे हाफ में अधोईवाला ने नई रणनीति के साथ खेलना शुरू किया। गौरव ने अव्वल खेल का परिचय देते हुए एक गोल दाग दिया। इसके बाद भूटिया एकेडमी ने गोल करने के कई प्रयास किए मगर वे गोल दागने में कामयाब नहीं हो पाए और 2-0 के अंतर से अधोईवाला ब्वॉयज ने मैच जीत लिया। दूसरा मुकाबला लखनऊ फुटबाल क्लब और एमएम साईं दिल्ली की टीमों के बीच खेला गया। खेल के 10वें मिनट में लखनऊ के गौतम ने पहला गोल दाग कर स्कोर 1-0 कर दिया। इसके बाद साईं दिल्ली ने 13वें मिनट में गोल मार कर स्कोर बराबरी पर ला दिया। अंत में मैच बराबरी पर समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें