फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका-प्रशासन की तकरार, लोगों पर भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। शहर में कूड़ा निस्तारण को लेकर जिला प्रशासन और नगर पालिका के बीच हो रही तकरार आम लोगों पर भारी पड़ रही है। शहर में चौथे दिन भी कूड़ा नहीं उठाया गया, जिससे जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन

अभी तक ट्रेचिंग ग्राउंड के लिए जमीन की व्यवस्था नहीं होने के कारण पालिका की ओर से अस्थायी रूप से लोवर चोपड़ा स्थित तिमली बैंड में कूड़ा निस्तारित किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने वहां कूड़ा डालने पर रोक लगा दी, जिससे गुस्साए पालिकाध्यक्ष ने शनिवार से कूड़ा नहीं उठाने का निर्णय लिया है। शहर के कूड़े को कूड़ा घरों में ही डंप किया जा रहा है, जिससे शहर में बस स्टेशन, धारा रोड, एजेंसी चौक, अपर बाजार, कोटद्वार रोड समेत विभिन्न स्थानों कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। लोगों का कहना है कि पालिका और प्रशासन के बीच चल रही इस लड़ाई में उन्हें मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।

कूड़ा निस्तारण को लेकर पालिका और प्रशासन के बीच चल रही तकरार का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोगों को गंदगी से मुक्ति दिलाने के लिए प्रशासन और पालिका को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।
विज्ञापन

-राकेश सडाना, व्यापारी अपर बाजार पौड़ी

शहर के कूड़ा निस्तारण हेतु जमीन की व्यवस्था करने के लिए पालिका और प्रशासन को एकजुटता के साथ कार्य करना चाहिए। वर्तमान में दोनों के बीच चल रही तकरार में जनता को परेशानी हो रही है।
-राजेंद्र सिंह रावत, व्यापारी अपर बाजार पौड़ी

चार दिन से कूड़ा निस्तारित नहीं होने से महामारी फैलने का अंदेशा बना है। धारा रोड में लोवर बाजार को जाने वाले मार्ग में तो सांस लेना मुश्किल हो रहा है। समस्या के समाधान के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।
विज्ञापन

-राम अवतार अग्रवाल, व्यापारी धारा रोड पौड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें