कोटद्वार। नगर पालिका की ओर से सब्जी मंडी में बनने वाला कांप्लेक्स जल्द बनकर तैयार हो जाएगा। तीन मंजिला इस कांप्लेक्स को बनाने के लिए शासन से सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। साथ ही पालिका इसकी डीपीआर बनाने की तैयारी में है। कांप्लेक्स के लिए डीपीआर बनाने और फाइनल स्वीकृति मिलने में दिसंबर तक का समय लगने की उम्मीद है।
नगर पालिका ने कुछ समय पहले नजीबाबाद चौराहे की सब्जी मंडी की जगह पर कांप्लेक्स बनाने की योेजना बनाई थी। अभी इस योजना पर ढाई करोड़ खर्च होने का आंकलन लगाया जा रहा है। यदि यह कांप्लेक्स बन जाता है तो इससे पालिका की आय बढ़ेगी साथ ही यह शहर की कई समस्याओं को निपटाने में सहायक भी होगा। इस कांप्लेक्स के भूतल को दुपहिया और तिपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए रखा जाएगा। दूसरी मंजिल पर सब्जी मंडी होगी जबकि तीसरी मंजिल पर शापिंग कांप्लेक्स होगा। इससे शहर में पार्किंग की समस्या भी दूर हो जाएगी।