फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीसीआईडी टीम ने देखा घटनास्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा। रचना हत्याकांड की जांच के संबंध में शुक्रवार को सीबीसीआईडी की टीम ने घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया। काफी देर तक निरीक्षण के बाद उन्होंने रचना के पिता सहित स्थानीय लोगों से भी इस मामले को लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीबीसीआईडी की टीम कोटद्वार पहुंची। यहां से वह अपराह्न करीब तीन बजे आमसौड़ स्थित घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने उस जगह को भी बारीकी से देखा जहां पर रचना का शव पड़ा मिला था। गहनता से निरीक्षण करने के बाद उन्होंने आमसौड़ में स्थानीय लोगाें से भी पूछताछ की। जांच टीम ने रचना के परिजनों को आश्वासन दिया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जाएगी। इस संबध में सीबीसीआईडी के जांच अधिकारी एमएस पाल ने बताया कि पुलिस से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर क्रमबद्ध तरीके से विवेचना की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सीबीसीआईडी निरीक्षक जेपी कुकरेती, उपनिरीक्षक मनोजकुमार, जीजीआईसी दुगड्डा के पीटीए अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, आईएम जुयाल, ग्राम प्रधान दिनेश जुयाल आदि मौके पर मौजूद थे।
झवाणसार की 17 वर्षीय रचना का 13 अगस्त को गांव के पास जंगल में शव पड़ा मिला था। रचना के परिजनों की शिकायत पर बलात्कार और हत्या के मामले में राजस्व पुलिस ने सोहन सिंह को गिरफ्तार किया था। ग्रामीणों की मांग पर मामले को पहले राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस और बाद में सीबीसीआईडी के सुपुर्द किया गया। इस मामले में सभी को विसरा रिपोर्ट का इंतजार है। रचना के शव का जब पोस्टमार्टम किया गया तो शव इतना सड़ गया था कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया था। उसके बाद विसरा जांच के लिए भेज दिया गया। अभी रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें