फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रचना हत्याकांड पर फिर से आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। झवाणसार की 17 वर्षीय रचना की मौत के मामले में सीबीसीआईडी जांच शुरू होने के बावजूद प्रगति न होने से लोगों का गुस्सा बढ़ने लगा है। ग्रामीणों ने रविवार को बैठक रचना हत्याकांड का खुलासा न होने पर तीन दिसंबर को एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने आरोपियों को बचाने वाले पटवारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

हिंदू पंचायती धर्मशाला में आयोजित बैठक में पूर्व कनिष्ठ प्रमुख भरत सिंह नेगी ने कहा कि पटवारियों के खिलाफ राजस्व मंत्री को भी लिखा गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। स्वास्थ्य मंत्री ने भी उनको बताया कि पटवारियों के खिलाफ सीएम को भी लिखा गया है, लेकिन उसके बाद भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। बैठक में पंकज बवाड़ी ने कहा कि रचना हत्याकांड का खुलासा होने से क्षेत्र की छात्र-छात्राओं में सुरक्षा को लेकर अच्छा संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि 20 नवंबर को एसडीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। इसमें मांग की जाएगी कि ग्रास्टन गंज में महिला के शव और नंदपुर में प्रदीप रावत की हत्याकांड का भी जल्द खुलासा हो। बैठक में पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, पछास के दिनेश, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कांती प्रसाद, रचना के पिता वीरेंद्र सिंह, मां गुड्डी देवी, भाई राजेश, कमला धस्माना, अनिल ध्यानी, रामचंद्र जुयाल, यशोदा देवी, सतेश्वरी देवी, जगदीश प्रसाद भट्ट, संगीता देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

विधायक के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित
-बैठक में क्षेत्रीय विधायक विजय बड़थ्वाल के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में लोगों ने कहा कि एक गरीब परिवार की युवती को मार दिया गया है, लेकिन क्षेत्रीय विधायक न तो गांव में पहुंचीं और न ही इस संबध में बयान दिया। एक महिला होने के बावजूद वह ध्यान नहीं दे रही हैं। ग्रामीण जल्दी आमसौड़ में क्षेत्रीय विधायक का पुतला दहन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें