फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजत जयंती पर होगी भव्य रामलीला

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। रामलीला कमेटी सुमाड़ी की बैठक हुई, जिसमें 16 अक्तूबर से होने वाले आयोजन और रामलीला के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती मनाए जाने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि रजत जयंती के उपलक्ष्य में रामलीला का भव्य आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

श्री बागेश्वरी मोहल्ला रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनोज मुयाल ने बताया कि रामलीला मंचन के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को रामलीला कमेटी की ओर से पुरस्कृत भी किया जाएगा। बैठक में प्रचार मंत्री दाता राम पटेल, महेश मुयाल, संजय मुयाल, रविंद्र पटेल, बलबीर प्रसाद, गणेश लाल आर्य, हर्षपति मुयाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें