फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि को मिला क्षेत्रीय श्रम आयुक्त कार्यालय से नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के आउटसोर्स कर्मचारी यूनियन ने विवि प्रशासन की शिकायत श्रम न्यायालय में की थी। इस पर क्षेत्रीय श्रम आयुक्त ने गढ़वाल विवि को नोटिस भेजकर तीन जून को जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि आउटसोर्स कर्मचारी यूनियन के महासचिव गिरीश चंद्र बलोनी ने कहा कि विवि ने वर्षों से यहां कार्य कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों को काम से बाहर कर दिया है। बहाली की मांग के लिए आंदोलित कर्मचारियों को विवि प्रशासन गंभीरता से नहीं ले रहा है, जबकि आउटसोर्स कर्मचारियों के समर्थन में आए छात्रों पर विवि ने मुकदमे दर्ज कराए हैं। बलोनी ने बताया कि आउटसोर्स कर्मचारी यूनियन ने विवि प्रशासन की शिकायत लेबर कोर्ट में की थी, जिस पर क्षेत्रीय श्रम आयुक्त कार्यालय से विवि को नोटिस भेजा गया है। अब विवि को तीन जून को अपना पक्ष रखना है। हालांकि विवि के कुलसचिव डा. एके झा ने नोटिस मिलने की बात से साफ इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें